आजाद थे हिंदी के महान योद्घा?

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर| बिहार के मुख्यमंत्री और विलक्षण सांसद श्री भागवत झा आजाद के निधन पर डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने गहरा शोक व्यक्त किया है|

श्री आजाद पिछले लगभग 50 साल से डॉ. वैदिक के अभिभावक (गार्जियन) थे| 45 साल पहले जब वैदिक ने अपने अंतरराष्ट्रीय राजनीति के शोधग्रंथ को हिंदी में लिखने का आग्रह किया तो उन्हें स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज् से निकाल दिया गया था| श्री आजाद ने कांग्रेस के सांसद होते हुए भी सरकार की नाक में दम कर दिया था| उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया, चंद्रशेखर, अटलबिहारी वाजपेयी, हीरेन मुखर्जी, मधु लिमए और प्रकाशवीर शास्त्री आदि की सहायता से सरकार को झुका दिया और वैदिक के माध्यम से समस्त भारतीय भाषाऍं पहली बार उच्च शोध का माध्यम बनीं|

      डॉ. वैदिक ने श्री आजाद के निधन को गहरी व्यक्तिगत क्षति बताया और कहा कि आज हिंदी का एक महान योद्घा हमारे बीच से उठ गया है|

भागवत झा आजाद का निधन

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर| बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रख्यात सांसद श्री भागवत झा आजाद का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया| वे 89 वर्ष के थे| उनकी अंत्येष्टि आज 2.30 बजे दयानंद घाट लोदी रोड श्मशान में होगी|

श्री आजाद पहली बार 1952 में सांसद चुने गए थे| उसके बाद वे पांच बार लोकसभा के सदस्य बने| जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के साथ काम करनेवाले सांसदों की पीढ़ी के वे विख्यात नेता थे| इंदिराजी के मंत्रिमंडलों के वे कई बार सदस्य रहे| राजीव गांधी ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनया था|

श्री आजाद स्वतंत्र्ता संग्राम के बहादुर सेनानी थे| वे छह बार जेल गए और उनके पांव में गोली भी लगी थी| उनकी पीठ पर कोड़ों के निशान अब तक कायम हैं| बिहार के भागलपुर में जन्मे श्री भागवत झा की गणना देश के सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में होती थी| वे कवि और लेखक भी थे| धर्मयुग, नवभारत टाइम्स और हिंदुस्तान में उनके लेख भी छपा करते थे| उन्होंने अपने सांसदकाल में लगभग 30 देशों की यात्र की और वे संयुक्तराष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि भी रहे| वे हिंदी के महान समर्थक थे|

श्री आजाद के तीन पुत्र्-डॉ. राजवर्द्घन, श्री यशोवर्द्घन और श्री कीर्ति आजाद (सांसद) अपने-अपने क्षेत्र् के जाने-माने नाम हैं| श्री आजाद की पत्नी श्रीमती इंदिरा आजाद का गत वर्ष निधन हो गया था|

Comments: Leave a Comment

Rabbani Condoled by Vaidik

 

 

Rabbani Condoled by Vaidik

New Delhi, 21 Sept : Dr. V.P. Vaidik, Chairman, Council for Indian Foreign Policy has expressed his deep shock on the assassination of the Former President of Afghanistan, Prof. Burhanuddin Rabbani in Kabul. He has conveyed his sincere condolences to Prof. Rabbani’s son, Ambassador Sulahuddin.

Prof. Rabbani’s assassination is a serious setback to the peace-making process in Afghanistan. It will deepen the ethnic cleavage in Afghanistan, said Dr. Vaidik in a personal condolence letter to President Hamid Karzai.

Prof. Rabbani was a noble face of Islam and a sincere friend of India. Prof. Rabbani and Dr. Vaidik have been friends for the last 42 years. Dr. Vaidik had a warm and long meeting with Prof. Rabbani in New Delhi during his last Visit to India in July 2011.


Photo Caption : Dr. V.P. Vaidik with Prof. B. Rabbani on 16th July 2011 in New Delhi.

Comments: Leave a Comment

अन्ना के पक्ष में सबल भारत का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 18 अगस्त| आज ‘सबल भारत’ की ओर से इंडिया गेट पर अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया| इस प्रदर्शन में देश के अनेक नामी-गिरामी बुद्घिजीवी और कलाकारों ने भाग लिया|

पूर्व मंत्री श्री आरिफ मो0 खान, राजदूत श्री जे सी शर्मा, प्रसिद्घ नृत्यांगना उमा शर्मा, डॉ. वंदना शिवा, विख्यात संस्कृतिकर्मी डॉ. लवलीन थडानी, प्रो. जे एस राजपूत तथा कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भाग लिया|

प्रदर्शन का नेतृत्व सबल भारत के संयोजक डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने किया| दो घंटे चले इस कार्यक्रम में देश के अनेक शहरों से आए बुद्घिजीवियों ने शिरकत की| उन्होंने अपने भाषण में मांग की सरकार जन लोकपाल बिल को स्वीकार करे और काले धन को विदेशों से वापस लाए| सैकड़ों नौजवानों ने जोशीले नारे लगाए|

 

मीडिया प्रभारी

(अशोक कावडि़या)

 

Comments: 4 Comments

LINK for K G Suresh interviews V. P. Vaidik on Baba Ramdev issue

http://www.youtube.com/watch?v=alYXyTru6R0

Comments: Leave a Comment

रब्बानी और वैदिक ने अफगानिस्तान में भारत की भूमिका पर विचार किया

नई दिल्ली, 16 जुलाई| भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष डॉ. वेदप्रताप वैदिक और अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति प्रो. बुरहानुद्दीन रब्बानी के बीच आज यहां अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में भेंट हुई| यह भेंट एक घंटे से भी अधिक समय तक चली| प्रो. रब्बानी आजकल अफगानिस्तान की राष्ट्रीय समाधान परिषद के अध्यक्ष हैं| वे तीन दिवसीय सरकारी यात्र पर भारत आए हुए हैं|

प्रो. रब्बानी और डॉ. वैदिक ने अफगानिस्तान से पश्चिमी सेनाओं की वापसी के बाद की समस्याओं पर विचार विमर्श किया| दोनों ने भारत की भूमिका और तालिबान से चल रही बातचीत के विभिन्न पहलुओं पर खास तौर से बात की| प्रो. रब्बानी ने डॉ. वैदिक को अफगानिस्तान यात्र का निमंत्र्ण दिया है|

 

 

New Delhi, 16 July: Dr. V.P. Vaidik, Chairman, Council for Indian Foreign Policy met the former President of Afghanistan, Prof. B. Rabbani today. Prof. Rabbani had come to India on an official visit. He is the Chairman of the High Peace Council in Afghanistan.

Prof. Rabbani and Dr. Vaidik, who is a renowned Indian expert on Afghanistan, discussed various scenarios concerning the withdrawal of the Western forces from Afghanistan and its aftermath. Both discussed the possible role of India in stabilizing Afghanistan and negotiating peace with the Taliban. The meeting lasted for more than an hour. Prof. Rabbani invited Dr. Vaidik to Afghanistan.


 

 

 

 

 

Comments: Leave a Comment

‘Caste census will encourage reservation politics’

Special Correspondent

THE Hindu , 20 sept 2010 : JAIPUR: Activists spearheading a campaign against the caste-basedcensus here on Sunday opposed the Union Government’s decision to collect the caste data in a separate exercise in June next year fearing that it would encourage “reservation politics” and give rise to renewed demands for splitting the quota for sub-castes.

Academicians, former judges and social activists deliberating on the issue at a symposium organised by Nagrik Parishad here received support from veteran Hindi journalist Ved Pratap Vedik, who has launched “Sabal Bharat” and “Meri Jati Hindustani” (my caste is Indian) campaigns against the caste-based census.

Mr. Vedik, addressing the gathering at the Arya Samaj headquarters here, said the collection of caste data as a stand-along exercise without its integration with the figures of socio-economic and educational status would fail to serve the objective of bringing the backward and marginalised sections of population to the mainstream of development.

“The caste-based reservation has already outlived its utility as an affirmative action,” said Mr. Vedik and added that the Union Government was making a mistake by trying to reconstruct the society “on wrong notions” through the caste-based headcount.

Detrimental

Mr. Vedik – former Editor of PTI-Bhasha – regretted that the majority of political leaders cutting across the party lines were supporting the caste-based enumeration without paying heed to its “detrimental consequences” and strengthening the politics based on caste numbers and probably leading to the demands to amend the Supreme Court ceiling of 50 per cent on reservation.

“The veteran journalist said the target of his campaigns was to reach out to at least 5-crore people of civil society before the caste census and persuade them to provide their caste as “Hindustani” to the enumerators. He said the caste headcount was similar to the “imposition” of English language on the country’s schooling system which had deprived marginalised children of the gains of modern education.

Tag Search:
Comments: Leave a Comment

जाति आधारित जनगणना गलत-वैदिक

रायपुर !  वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभलेखक वेद प्रताप वैदिक का कहना है कि देश में राष्ट्रीय जनगणना का काम जातिगत आधार पर करना अनुचित व गलत है। उनका कहना है कि इससे राष्ट्र में साम्प्रदायिकता फैल सकती है।

इसलिए इसमें तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए। यही नहीं वैदिक ने मुद्दे पर देश भर में आंदोलनात्मक विरोध की तैयारी शुरू कर शंखनाद  कर दिया है और बताया कि राष्ट्र में मेरी जाति हिन्दुस्तानी नाम से आंदोलन चलाया जाएगा। इसमें राज्यवार आंदोलन चलाने के लिए एक संगठन का स्वरूप दिया गया है तथा शाखाएं स्थापित की जा रही है।
आज दोपहर बाद प्रेस क्लब रायपुर में प्रेस मिलिए कार्यक्रम में श्री वैदिक बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि संसद में प्रस्ताव पारित कर जनगणना को जातिगत पर किया जाना सुनिश्चित कर दिया गया है। जो वैधानिक नहीं है। इसलिए विरोध होना चाहिए। उनका कहना था कि जातिवाद का यह कैंसर संपूर्ण राष्ट्र को प्रभावित करेगा। क्योंकि जाति जड़ता का प्रतीक होती है। उनका कहना था कि सवर्ण और अपर्ण होना प्राकृतिक प्रदत्त नहीं रहा है। फिर इसे क्यों मुद्दा बनाया जा रहा है। राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है कि जातियता का प्रश् पूर्णत: पर समाप्त हो। तभी विकासशील की जगह विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकेगा। श्री वैदिक ने कहा कि कुछ लोग लालच  देकर जातिगत खेल खेलते रहे। यही वजह है कि आज आजादी के 60 वर्ष बाद राष्ट्र से भूखमरी समाप्त नहीं की जा सकी है। वे मानते है कि राष्ट्र से भूखमरी और निरक्षरता को दूर करना है तो गरीब का आंकलन व गणना होना चाहिए।
न कि जातिगत आधार पर राष्ट्र को बांटने का प्रयास। श्री वैदिक ने बताया संविधान शास्त्रियों और निर्माता अंबेडकर ने भी जाति को प्रोत्साहन देने की बात नहीं की है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि मुद्दे पर एका लाई जाए तथा उपवास, रैली के जरिए लोगों के बीच मुद्दे को रखा जाए। जिसमें इंदौर से शुरूआत हो चुकी है। वैदिक बताते है कि नौकरियों में विशेषाधिकार असंवैधानिक है। उनका कहना है कि नौकरियों की जगह शिक्षा में विशेषाधिकार मिलना चाहिए। ताकि राष्ट्र का युवा दमदारी के साथ नौकरी की मांग कर सके।

Tag Search:
Comments: Leave a Comment

“What’s Wrong With Iran Having a Weapon?”

Kayhan International, 21 Oct 2008 :

Exclusive Interview:

TEHRAN, Oct 20 – Dr. Ved Pratap Vaidik*, Chairman of the Council for Indian Foreign Policy, says no country should take any offence on the recently signed nuclear agreement betweenIndiaand theUnited States.

Dr. Vaidik, who was in Tehran last weekend told Kayhan International’s Fereydoon Tarapour in an exclusive interview, that the entire world knows that this deal has been reached after two and half years of very tough discussions. “I myself opposed it very strongly” because, as he said, he can never compromise on the stringent conditions put forth by theUSA. These conditions, he said, will be a test of power, authority and autonomy of the government ofIndiain the coming times.

But, he said, this is not against any country. There is no reason for any country to take any offence on this agreement. This is a bilateral deal. It is not meant to harm any country, any neighbor or any power, he stressed. “This is just meant to enhance the vast energy requirement acquisition of the people ofIndia”.

The Indians are progressing very fast. It is one of the fastest growing economies of the world – almost  10 percent every year.

“We need a lot of energy and perhaps this nuclear agreement might provide us with a good source of peaceful nuclear energy”. Just likeIran, he said, lots of sanctions were imposed onIndia. Now with this agreement, all those sanctions are gone, Dr. Vaidik added.

So nowIndiacan acquire civil nuclear energy and even become suppliers for the 45-nation Nuclear Supplier Group, he said.New Delhihas now opened up the “Indian nuclear bazaar” for the entire world. Any country in the world, includingIran, if its sanctions are removed, can buy nuclear equipment fromIndia, he said.

India, which currently has 22 nuclear reactors, is seeking to expand its nuclear energy sector, opening up a market estimated at 100 billion euros over the next 15 years.

RegardingIran’s opposition to the India-US nuclear deal, he said thatIran’s opposition was unnecessary since it does not harmIranin any way.

Over weapons of mass destruction (WMDs), Dr. Vaidik said, since Iran opposes nuclear weapons, and the world powers are stopping Iran from having its peaceful nuclear energy, it should come out openly and speak out as to why all the nuclear countries like US, Israel, Russia, UK and others stockpile their WMDs and stopping new emerging countries trying to produce nuclear energy for peaceful purposes. They should prepare a time-table as to when they will demolish their WMDs.

US attackedIraqfor the similar reason. Saddam was killed for WMDs, which were never found. Their reasoning turned out to be wrong.

If Saddam could be hanged, than why should leaders of the countries proved having WMDs be spared? They also should be hanged in a similar way, he stressed.

Dr. Vaidik said that if these countries do not want to destroy their WMDs, “then what’s wrong withIranhaving a weapon. In fact I would putIranon a high pedestal, compared to many other irresponsible countries”, he stressed.

“IfIranwants to have a weapon,Iranshould completely annul the NPT and tell the world they are going to prepare a weapon. Let them do what they want. What can they do”, he elaborated.

“Iranhas to make clear to the world, as Kayhan Group of Newspapers’ Managing Director Hussein Shariatmadari told me on Thursday that ‘a nuclear weapon is against Islam. It is against the teachings of the Holy Qur’an’.Iranshould take up this cause seriously. It will change the shape of the world, not onlyAsia”, he said.

Furthermore,Iranshould be very firm, should not waver, should not shake and its policy should be straight and clear, he said. People of the world who love and believe inIranwill support this cause, he said.

Regarding Nato troops stationed inAfghanistanand fighting the Taliban, he said that Nato enteredAfghanistanseven years ago to destroy terrorism and reconstruct the country. But it was a total failure (as the world is witness to it), he said, and added, they have accomplished nothing.

The people ofAfghanistanare disillusioned. There is no security, no stability and no peace inAfghanistan. Now they (US) are admitting the fact that their so-called mission was a failure.

“And in my view, the best solution is the earliest possible withdrawal of the Nato forces fromAfghanistan”. If these forces withdraw, an alternative arrangement has to be made and it should be a regional arrangement, he said.

A great neighbor likeIranwill be ready to help.Indiacan join hands withIranand can invitePakistanto form a joint military front to tackle terrorism in that country. A dialogue should be opened with the Taliban, who are also a part of the same community inAfghanistan. They should not be hated. If you disagree with them, you can reject their ideology and methodology.

A regional force can work much better than what the Americans or Nato can do, he stressed.

When asked about the double standard policy of theUSthat on one side they are fighting the Taliban and on the other side they want to hold private talks with them, Dr. Vaidik gave the example of the shah ofIran.

He said during the time of the revolution inIran, he was here as a reporter to cover the event. He said it was very visible that the shah was baffled. He used to talk to followers of (the late) Imam Khomeini at one time; change the prime minister every three hours; ordering one thing in the morning and issuing new orders in the evening. He was so puzzled that he did not know what to do.

Similarly, the American administration is completely confused today. It does not know what step to take. It is looking for some loop holes to end the losing battle inAfghanistan, blamesIranon certain occasions, plans a permanent Nato base over there and also seeks sympathy from others.

He questioned, who are the Americans to talk to the Taliban? A regional force can work much better than what the Americans or Nato can do, he said very firmly.

US is also in a deep quagmire inIraqand to some extent inPakistan. They are earning a bad name not only among the ordinary world people but also among its own people, he said.

“Some Afghan villagers told me during my trip toAfghanistanthat they hated the Russian army. But they (the Russian soldiers) never violated our sanctity”. According to Afghans’ statement, the (US-led) Nato troops barge into Muslim homes and search their belongings and even touch and search their women. “This is inexcusable”, he said.

Elsewhere, he said that there is no tension or any other issue hindering India-Iran cooperation. The IPI (Iran,Pakistan,India) pipeline should be laid. Also there are vast untapped fields of cooperation between these two great nations.

Indiahas lots of consumer goods and technology whichIrancan rightly benefit. Also the visa system should be abolished and each other’s borders should be opened so that trade and tourism can flourish, he said.

Iranshould concentrate on a larger role inAsiaas it has the capability to do so.

        Dr. Ved Pratap Vaidik was a student and teacher in political science in international affairs. He obtained his PhD onAfghanistan’s foreign policy almost 40 years ago. He studied Russian, Persian and German to complete his research work. He is a renowned political thinker and Social reformer.

At first he worked as an editor for one of the largest circulating Hindi newspapers and later as an editor of Press Trust of India’s Hindi news agency called Bhasha.

He has almost a dozen books to his credit. He has written around 2,000 articles for different newspapers, magazines and journals and has presented 2-3 dozen research papers.

As a political man, he has been interacting with top policy makers inIndiaand abroad. He has done a lot forSouth Asiathrough his meetings, speeches and personal contacts with many countries’ top dignitaries. He has representedIndiaat the UN in 1999. He has traveled to almost 80 countries in the World.

Comments: Leave a Comment

Why Afghanistan is on a road to anarchy

Dr. Vaidik’s Interview on Afghanistan

Donna Jacobs

Citizen Special

Monday, August 06, 2007 (TheOttawa Citizen 2007, USA) :

If western military forces pull out of Afghanistan too soon, says a friend of Mohammed Zaher Shah, the country’s aged last king who died on July 23, “the situation might explode in such a manner that you’ll have many 9/11s all over the world.”

A premature exit will mean “a big disaster” in Afghanistan, says Ved Pratap Vaidik, a scholar whose lifelong study of Afghanistan developed into a 40-year friendship with the king. “Anarchy will prevail in cities and the lives of western soldiers will be in great danger. The country may be divided into several independent territories.”

He says the West needs to “shell out” to Afghanistan one-tenth of the resources it gives to Iraq. Afghanistan needs $30 billion to $40 billion U.S. — five times the current aid commitments. “It’s peanuts for the Americans and their allies.” “By ignoring Afghanistan, I would say the western countries are watering the roots of the Banyan tree of terrorism. Its roots are very firm and widely spread.”

Mr. Vaidik is also an acquaintance and admirer of Afghan President Hamid Karzai, describing him as “a very competent person, doing his best with all the ethnicities and provinces.”

But, given the divisions in the country, says Mr. Vaidik, “the present presidential-model constitution will not survive. In the long run, it must be a parliamentary system whose prime minister serves at the pleasure of parliament.

“I am deeply pained at the situation in Afghanistan” says the prominent India-born political analyst, governmental adviser, former editor of the views section of Nav Bharat Times, and founder-editor of BHASHA, the Hindi News Agency.

These days, Mr. Vaidik puts in 18-hour days of travel and lectures abroad, chairs the Council for Indian Foreign Policy, which he founded, and writes two weekly newspaper columns for 200 newspapers. He spoke to the Citizen recently from the studio of the Voice of America in Washington, D.C., where he was interviewed about the king.
Afghans don’t have enough food, homes, roads, hospitals and schools, he says, while opium production has hit record levels. “The warlords and the Taliban thrive on income from opium.” Any sudden pullout would doom peace forces working in Afghanistan and
would demoralize the other nations there, he says. “Because Canada is known as a very peaceful and well-meaning nation, a nation which is good to others,” he says, “this image of Canada will also suffer.”

While he supports a popular view here that Canada should withdraw its forces, he says Canada and the U.S. should first create a regular Afghan army of at least 80,000 soldiers. “That’s not a very big number. When the king left, Afghanistan had 140,000 soldiers.”

In 1973, during one of his leisurely trips abroad, to Italy, King Zaher Shah was deposed bloodlessly by his cousin, Mohammed Daoud Khan. Mr. Vaidik says he was upset, but held his tongue. Daoud Khan, also a friend, complained to him that the new constitution, introduced by the king, contained a clause that shut out all royalty from holding power.
After the coup, Daoud Khan named himself president and ruled until his assassination five years later during a communist-led revolution. The king went into exile in Rome. He returned to Afghanistan upon the death of his wife, and after the Taliban were routed.

While the king returned to rally his country to stability, says Mr. Vaidik, today, Afghan soldiers lack training and pay. The more time it takes for help to come from the West, the more soldiers will join the Taliban or go to the Mujahedeen in Pakistan.

However ominous his predictions, he has one optimistic scenario. But time will run out on it, he predicts, in a year. He says that if Canada, the U.S., Japan and Britain concentrate on Afghanistan, and give it the money and manpower it needs, the country
could build a strong national army in that year.
Afghans need look no further than India to find thousands of competent workers, he says — doctors, soldiers, administrators and teachers who would provide services at one-tenth the cost of western workers.

“India has a very efficient bureaucracy — I don’t say this because I’m from India,” he says. “I love Afghanistan so much that first I’m Afghan and then I’m Indian.”

“Western people feel very threatened in Afghanistan. A lot of Afghans have a grievance against Christians because they fought three great wars in the 1800s against the Christian armies of the British. “Afghans don’t like Pakistanis — their smuggling, their undesirable
trade practices,” he says. “And, rarely discussed by the western press, they say ‘We don’t like the way Pakistanis come as teachers and have an eye on our girls, marry our girls.’

“Our Hindu men don’t go and try to marry Afghan girls or elope with them. The Afghans feel very safe with the Indians. We have been training Afghans for the last 40 years; many military officers and cabinet ministers were trained in India.”
The war in Iraq has diverted the world’s resources from Afghanistan though, he says, Iraq never posed the threat to world peace that Afghanistan does, reverting to “a kind of international asylum for all terrorists, a no-man’s-land and a free-for-all.”

“I love America. I love Canada. They are great countries, something unprecedented in human history. But through lack of foresight, all the gains of civilization might go down the drain.
“My theory is that the problems in Palestine, Iraq, Iran, Afghanistan, Pakistan — it is such a big problem area — will consume all the resources of the western powers and will denude them of their prosperity and peace.”

“Inadvertently, the foreign armies have created so much resentment against forces by bombing civilians and hospitals. This is natural as they do not know the area, the people and they do what they deem is correct.”

In the Islamic mind, he says, the U.S. is connected with anti-Islamic feeling. And it is connected with the feeling that Americans are there “to serve their own national interest and as the father of the Taliban,” he says, whom they supported to drive out their Cold War rivals, the Russians, after their 1979 invasion of Afghanistan.

“Afghans hated the Russians, but have forgotten them,” he says. “I was there twice during the Russian occupation and I saw an Afghani throw a stone when Soviet leader (Leonid) Brezhnev came on the set — threw a stone at his own television!”

Mr. Vaidik visited the ailing King Zaher Khan in his bedroom in Afghanistan, where they talked for many hours about the country they both love.

The king was known as an easygoing, “peaceful, peaceful man, very simple with no taste for the ambitions of politics,” says Mr. Vaidik. During his exceptionally long and stable rule of 40 years, the king was able to thaw U.S. and Russian Cold War tensions to the point that they co-operated on road-building. (Mr. Vaidik wrote his PhD thesis on
the phenomenon.) The king served more as adviser to the real decision-makers. During his reign, religious and press freedom flourished.

The king told Mr. Vaidik that the Taliban “are not of God — they have flouted all the tenets of Afghan culture. And he told me how they had mutilated the paintings on the palace wall, had broken the furniture, the crockery and mutilated paintings.

“He showed me pictures. You know what they did? Any paintings showing legs — even those with birds — were considered pornographic and they destroyed them.”

Mr. Vaidik had his last talk with the king in Afghanistan two years ago. “He was a very optimistic man. He always thought the Afghans shall overcome present difficulties — that they have a genius for survival and progress.”

Donna Jacobs is an Ottawa writer; her e-mail address is donnabjacobs@hotmail.com

(c) TheOttawa Citizen 2007

Tag Search: ,
Comments: Leave a Comment

पाक में भारत से दोस्ती का माहौल-डॉ. वैदिक

नई दिल्ली| 25 अक्तूबर 2004| पाकिस्तान की तीन सप्ताह की यात्रा से लौटकर डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने यहॉं कहा कि लगभग सभी तबकों में भारत से अच्छे संबंध बनाने की ललक उन्हें दिखाई पड़ी| इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में राजनीतिज्ञों एवं कूटनीतिज्ञों के समक्ष बोलते हुए डॉ. वैदिक ने कहा कि भारत के प्रति पाकिस्तान के नेताओं और जनता के रवैए को अगर एक वाक्य में कहना हो तो प्रसिद्घ भारत-विरोधी पाकिस्तानी नेता काज़ी हुसैन अहमद का यह वाक्य उन्हें दोहराना होगा कि ”अमेरिका की गुलामी की बजाय भारत की दोस्ती बेहतर है|” डॉ. वैदिक ने कहा कि पाकिस्तान के लोग युद्घ, आतंकवाद और अशांति से थक चुके हैं| वे कश्मीर का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं| पाकिस्तान के ज्यादातर लोग इस मामले में जनरल परवेज़ मुशर्रफ के साथ हैं|

डॉ. वैदिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज के अलावा पूर्व राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, विदेशमंत्रियों तथा वर्तमान सांसदों और सभी दलों के शीर्ष नेताओं से भी मिले| पाकिस्तान के अनेक विश्वविद्यालयों, अकादमिक संस्थानों तथा पत्रकार संगठनों ने भारतीय विदेश नीति पर डॉ. वैदिक के व्याख्यान आयोजित किए और उनके सम्मान में लाहौर और इस्लामाबाद में प्रीति-भोजों का आयोजन किया| डॉ. वेदप्रताप वैदिक भारतीय विदेश नीति परिषद्र के अध्यक्ष हैं| उन्होंने यहॉं इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक व्याख्यान में पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति का बेबाक विश्लेषण किया और अपने दुर्लभ और रोचक संस्मरण सुनाए| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाकिस्तान के उच्चायुक्त अजीज़ अहमद खान थे और अध्यक्षता की पूर्व विदेश सचिव श्री शशांक ने !

डॉ.वैदिक ने कहा कि उनकी पाकिस्तान-यात्रा का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह भी है कि जब तक कश्मीर की समस्या ह नहीं होगी, तब तक पाकिस्तान में फौजी तानाशाही बनी रहेगी| कश्मीर के कारण ही पाकिस्तानको भारत से युद्घ में उलझना पड़ता है| जब तक भारत से युद्घ की संभावना बनी रहेगी, तब तक पाकिस्तान में फौज का झंडा बुलंद रहेगा, क्योंकि पाकिस्तानी मानते हैं कि उनकी रक्षा नेता और अफसर नहीं, सिर्फ फौज ही कर सकती है|

डॉ. वैदिक ने बताया कि पाकिस्तान उसके हिस्से के कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहता अवश्य है लेकिन उसको आजादी देने की वह कल्पना भी नहीं कर सकता| यह बात पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री आगाशाही ने डॉ. वैदिक के एक व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए कही|

डॉ. वैदिक के प्रश्नों के जवाब में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ‘करगिल युद्घ’ की पूरी जानकारी थी| पाकिस्तान के तत्कालीन सर्वोच्च नेताओं ने उन्हें बताया कि उसमें मियां साहब की सहमति भी थी| अपने सेनापतियों से नवाज शरीफ पूछते रहते थे कि करगिल क्षेत्र पर कब्जे के बाद पाकिस्तान वहॉं जम रह सकता है या नहीं| डॉ. वैदिक ने पाकिस्तान के नेताओं से भी बातचीत में पूछा कि क्या कभी आपने कश्मीर पर भारत से दिल खोलकर सीधी बातचीत की है? उनका जवाब था कि कभी नहीं| डॉ. वैदिक की राय है कि कश्मीर के हल के सवाल पर पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान के पास अभी तक कोई भी ठोस प्रस्ताव नहीं है|

पाकिस्तान के विभिन्न अकादमिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और पत्रकार संगठनों को सम्बोधित करते हुए डॉ. वैदिक ने कहा कि कश्मीर की समस्या दक्षिण एशिया के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन गयी है| इसका हल तुरंत होना चाहिए| कश्मीर के हल के लिए किसी भी प्रकार के रेडिमेड टाईम फ्रेमों, प्रस्ताव-फ्रेमों और विकल्प फ्रमों को एकदम रद्द किया जाना चाहिए| दोनों ओर के कश्मीरियों को मौका दें कि वे भारत और पाकिस्तान को बताऍं कि कश्मीर का हल कैसे हो?

डॉ. वैदिक ने बताया कि उनके इन विचारों का पाकिस्तान में भरपूर स्वागत हुआ है| न सिर्फ पाकिस्तान के अखबारों ने उनके विचारों को आठ-आठ कॉलम में छापा, बल्कि पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान पर उनका प्रभाव भी पड़ा है| पाकिस्तानी टी.वी. चैनलों ने उनके पौन-पौन घंटे के इंटरव्यू भी प्रसारित किए हैं|

डॉ. वैदिक ने कहा कि वे स्वयं घनघोर लोकतंत्रवादी हैं लेेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि मुशर्रफ पाकिस्तान के स्थायित्व और सुरक्षा के जीवंत प्रतीक बन गए हैं| यदि उन्होंने मुख्य सेनापति का पद छोड़ दिया और अपनी वर्दी उतार दी तो पाकिस्तान में सत्ता के कई केंद्र बन जाएंगे| डॉ. वैदिक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में खुशहाली आई है| सड़कें अच्छी बनी हैं| लाहौर-इस्लामाबाद की यात्रा अब मात्र 3 घंटे में हो जाती है|

डॉ. वैदिक ने कहा कि ‘आमू दरिया’ से लेकर अंडमान तक फैले दक्षिण एशिया के सभी राष्ट्रों को वृहद भारत के परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैंं| पड़ोसी देशों के लोगों को वे विदेशी नहीं मानते| वे स्वयं को भारतीय होते हुए भी दक्षिण एशिया का नागरिक कहते हैं| इसीलिए भारत के पड़ोसी देशों में उनके चारों ओर एक विशाल मित्र-मंडल का निर्माण हो गया है| डॉ. वैदिक का मानना है कि संपूर्ण दक्षिण एशिया में एक रक्षा क्षेत्र, एक मुद्रा क्षेत्र और एक व्यापार क्षेत्र होना चाहिए| उन्होंने यह भी कहा कि भारत, चीन व पाकिस्तान ये तीनों विकासमान राष्ट्र होते हुए भी परमाणु शक्तियॉं हैं| ये तीनों मिलकर विश्व निरस्त्रीकरण की शानदार पहल कर सकते हैं| भारत और पाकिस्तान मिलकर अफगानिस्तान के पुननिर्माण में जुट सकते हैं और मध्य एशिया से गैस और तेल की पाइप लाइनें ला सकते हैं|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाकिस्तान के उच्चायुक्त अजीज अहमद खान ने कहा कि ‘कश्मीर’ मुद्दे को हल करने के लिए फिलहाल उपयुक्त माहौल है| वार्ता का दूसरा दौर अब दिसंबर में शुरू होगा| श्री खान ने कहा कि पाकिस्तान का दिल्ली स्थित दूतावास हर रोज़ 250 वीजा जारी कर रहा है| इस वर्ष 600 भारतीय पत्रकारों को भी वीजा जारी किया जा चुका है| उन्होंने डॉ. वैदिक की यात्रा को दोनों देशों में सद्भाव फैलाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया|

कार्यक्रम के संयोजक ‘चेतना दैनिक’ के अध्यक्ष श्री चेतन्य काश्यप् ने अतिथियों का स्वागत किया और श्री अजीज अहमद खान को ‘माहे-रमजान’ की सी.डी. भेंट की| इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में पूर्व राजदूत, पूर्व सेनाध्यक्षों एवं विदेश मामलों के विशेषज्ञों ने भाग लिया| अंत में परिषद के सचिव डॉ. हरीश भल्ला ने आभार प्रकट किया|

Comments: Leave a Comment

Slideshow